फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर दिव्यांगों के लिए सुविधाओं का टोटा, राज्य आयुक्त ने अधिकारियों को लताड़ा

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते आयुक्त राजकुमार मक्कड़ व अन्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आयुक्त दिव्यांगजन हरियाणा राजकुमार मक्कड़ ने जिले में दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंधित निजी और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। सिरसा के बस स्टैंड, हिसार रोड स्थित एसबीआई बैंक और ओएचएम में दिव्यांगों के लिए कोई भी सुविधा नहीं दिखाई दी तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एसबीआई बैंक के बाहर बने रैंप का लेवल सही न होने पर बैंक पर 10 हजार का जुर्माना और एक माह में स्थिति को ठीक करवाने और रिपोर्ट करने के आदेश भी दिए है।
सर्वप्रथम आयुक्त बस अड्डा परिसर पहुंचे जहां उन्होंने शौचालय के ढाई फुट के गेट होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के लिए करीब साढ़े तीन फुट जगह होनी चाहिए और जिनके दोनों पैर नहीं ऐसा व्यक्ति ढाई फुट के गेट से व्हीलचेयर पर कैसे प्रवेश कर सकते है। उन्होंने शौचालय का जायजा लिया जहां दिव्यांगों के लिए कोई विशेष सीट नहीं दिखाई दी। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा इस सीट का दिव्यांगजन कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा शौचालय के गेट पर व्हील चेयर नहीं मिली। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि व्हील चेयर है, लेकिन आयुक्त ने जवाब दिया कि गेट पर तो नहीं है। इसके तुरंत बाद पेयजल सुविधा को जांचा और खुद पानी को पीकर देखा, तो पानी की गुणवत्ता को खराब बताया। उसी दौरान उपस्थित कुछ लोगों ने कहा साहब वाटर कूलर से बिजली का कनेक्शन ही नहीं जुड़ा है। आयुक्त को बस में सवार होने के लिए भी दिव्यांगों के लिए किसी भी तरह की सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन

रैंप की स्थिति एक माह में सुधारने के दिए आदेश
बस अड्डा के बाद आयुक्त हिसार रोड स्थित खैरपुर कॉलोनी के एसबीआई शाखा में पहुंचे। जहां बैंक के बाहर बने रैंप पर उन्होंने चलकर देेखा। रैंप की ऊंचाई अधिक होने के कारण उन्होंने बैंक मैनेजर को बाहर बुलाया और लताड़ा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को एक माह पहले भी रैंप बनाने के आदेश दिए थे, लेकिन अब बैंक के बाहर रैंप तो बना दिया है लेकिन इसकी ऊंचाई काफी अधिक है। जिसके चलते उन्होंने बैंक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि रैंप की स्थिति को एक माह में सुधारा जाए। इसकी रिपोर्ट बैंक अधिकारी देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जाता तो नियमानुसार बैंक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओएचएम में भी नहीं सुविधा
आयुक्त ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल भावदीन, एसबीआई हिसार रोड, ओएचएम का भी निरीक्षण किया। ओएचएम में निरीक्षण के दौरान वहां भी दिव्यांगों के लिए कोई भी सुविधा नहीं दिखाई दी। आयुक्त ने मैनेजर को फटकार लगाई। वहीं उन्होंने रेस्टोरेंट में बैठे दिव्यांगों से बातचीत भी और सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी। रैंप और लिफ्ट की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने एक माह में स्थिति में सुधार करने के आदेश दिए।
नौकरियों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण
आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए संविधान के अनुसार सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण देने का प्रावधान है, जिसके मद्देनजर हरियाणा सरकार ने प्रदेश में इसे लागू किया है। इस योजना का दिव्यांग कर्मचारियों को बहुत अधिक फायदा भी मिल रहा है। नियम के अनुसार सभी दिव्यांग कर्मचारियों को 18 अप्रैल 2017 तक 3 प्रतिशत तथा उसके बाद 4 प्रतिशत सभी विभागों में पदोन्नति दी जा रही हैं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, ट्रैफिक मैनेजर सुधीर कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज राकेश कुमार, इंस्पेक्टर गजानंद, राजीव कुमार अरोड़ा, सहायक रवि मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन

बस में रिजर्व रखें दिव्यांग के लिए सीट
उन्होंने बस स्टैंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा करने वाले दिव्यांगों के लिए बस में तीन नंबर सीट का रिजर्व रखा जाए और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आरक्षित सीट का लाभ अवश्य मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 32 हजार ऐसे दिव्यांग विद्यार्थी है, जो स्कूल नहीं जा सकते, लेकिन उनके नाम दर्ज है, उन्हें सरकार द्वारा 1950 रुपये प्रतिमाह पेंशन दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें