संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग की साहित्य सभा की ओर से दिवाली से संबंधित दीया सजावट, पोस्टर मेकिंग व कक्षा सजावट की प्रतियोगिता करवाई गई। विभागाध्यक्ष प्रो. रणजीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
विभाग के प्राध्यापक गुरसाहिब सिंह ने बताया कि दीया सजावट में एमए अंतिम वर्ष की छात्रा कोमल कंबोज प्रथम व नवजोत कौर द्वितीय स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में नवजोत कौर प्रथम व सुखप्रीत कौर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा सजावट में एमए प्रथम वर्ष की कक्षा पहले स्थान पर व एमए द्वितीय वर्ष की कक्षा दूसरे स्थान पर रही। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिन्दी विभाग के डाॅक्टर जसवीर भारत व पंजाबी विभाग की प्राध्यापक मनप्रीत कौर व डाॅ. चरणजीत कौर भी मौजूद रहे।