चोपटा। गांव जोड़कियां में घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, गहने और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी जमाल को दी शिकायत में गांव जोड़कियां निवासी रामकुमार ने बताया कि वह उसका परिवार नोहर में रहता है। 26 अक्तूबर को उसके पास भतीजे मदन का फोन आया कि घर के कमरे के ताले टूटे हुए हैं। इस पर वह घर पहुंचा तो देखा कि कमरे में रखे तीन संदूकों के भी ताले टूटे पड़े हैं। उनमें से 3900 रुपये, दो पाजेब को जोड़ी, 4 जोड़ी चांदी की बिछिया और एक क्विंटल ग्वार चोरी मिला।
रामकुमार ने बताया कि उसने अपने स्तर पर चोरी का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद