फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंगरा बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 05 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में जिस प्रकार के परिणाम की उम्मीद थी वैसा ही हुआ। बार एसोसिएशन का नौ बार चुनाव जीतने वाले एडवोकेट रमेश मेहता को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


उनको एडवोकेट जीपीएस किंगरा ने 275 वोटों से हराया। बार सदस्यों ने सीनियर एडवोकेट जीपीएस किंगरा भारी मतों से जिताकर अपना नया प्रधान चुना है।

सचिव पद पर सबसे कांटेदार मुकाबला अनूप सिंवर व अमित गोयल के बीच था। एडवोकेट अमित गोयल 92 मतों से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर सीनियर एडवोकेट पवन बिश्नोई ने एडवोकेट भूपेंद्र खट्टर को 196 वोटों से मात दी।

चुनाव परिणामों के बाद सभी सचिव व उपाध्यक्ष प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को बधाई दी जबकि प्रधान पद रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाले जीपीएस किंगरा अपने समर्थकों का आभार जताने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


बड़ी हार का सामना करने के बाद रमेश मेहता मायूस होकर बार परिसर से बाहर रवाना हो गए। बार सदस्यों ने महिला एडवोकेट किरण कंबोज को सर्व सहमति से एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना है।

इससे पूर्व शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे बार रूम में प्रधान, सचिव व उपाध्यक्ष पदों पर मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। लंच तक 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

इस बार के 743 सदस्यों ने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करना था। सुबह से ही बार रूम के बाहर सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे।

शाम पांच बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई और 743 मतदाताओं में से 698 ने वोट डाले। सवा पांच बजे वोटों की गिनती का कार्य शुरू हुआ।

पहले सचिव पद का परिणाम, इसके बाद उपाध्यक्ष और फिर प्रधान पद विजेता की घोषणा की गई। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी बार रूम में अपनी खुशी का इजहार करते रहे और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आशीर्वाद लिया।

किसको कितने मत मिले
जीपीएस किंगरा को 698 में से 484 वोट मिले जबकि बार चुनाव की सबसे बड़ी हार का सामने करने वाले रमेश मेहता को 209 वोट। पांच वोट नोटा के खाते में गए।

ऐसे रमेश मेहता को 275 मतों की हार झेलनी पड़ी। सचिव पद पर विजेता अमित गोयल को 394 वोट मिले और अनूप सिंवर को 302 मतों से संतोष करना पड़ा।

दोनों युवा अधिवक्ता पहली दफा चुनावी मैदान में उतरे थे। उपाध्यक्ष पद पर पवन बिश्नोई को 445 वोट और भूपेंद्र खट्टर को 249 मत मिले। इस पद पर चार मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें