फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक व उप प्रबंधक का दिनदहाड़े अपहरण, 7 लाख फिरौती लेकर छोड़ा

विज्ञापन
लूट मामले में बैंक से जानकारी लेते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गांव लक्कड़ांवाली स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक व उप प्रबंधक का कार सवार बदमाशों द्वारा सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने दोनों लोगों को सात लाख रुपये लेकर छोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने बैंक में पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधक सिरसा निवासी कमल कटारिया व उप प्रबंधक हरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे रोजमर्रा के अनुसार सोमवार सुबह कार में सवार होकर सिरसा से लक्कड़ांवाली बैंक के लिए चले थे। दोनों के मुताबिक जब वे गांव साहुवाला प्रथम से छतरियां के बीच पहुंचे तो रास्ते में एक होंडा सिटी कार उनकी कार के आगे आकर रुक गई। कार में सवार छह नकाबपोश युवकों में से चार उतरकर उनकी गाड़ी में बैठ गए। बैंक प्रबंधक के मुताबिक युवकों ने उन्हें डराते हुए कहा कि वे गदराना निवासी एक युवती को क्यों छेड़कर आए हैं। ये कहते हुए युवक दोनों लोगों को दौलतपुर खेड़ा, ख्योवाली, ओढां, चोरमार, लंबी सहित अन्य क्षेत्र में दिनभर लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने के नाम पर मंगवाए सात लाख
बैंक प्रबंधक के मुताबिक युवकों ने उनसे कहा कि उनका अपहरण कर लिया गया है। अगर वे अपनी जान की सलामती चाहते हैं तो उन्हें 15 लाख रुपये दें। 7 लाख रुपये में उन्हें छोड़ना तय हुआ। बैंक प्रबंधक के मुताबिक बदमाशों ने उनसे बैंक में फोन करवाया। इन बदमाशों के दबाव में आकर प्रबंधक ने बैंक के कैशियर प्रीतकमल को फोन किया कि उसके रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। इसलिए उसे इसी समय सात लाख रुपये की जरूरत है। प्रबंधक ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर बताते हुए कहा कि यह गाड़ी पैसे लेने आ रही है, जिसके बाद कैशियर ने 7 लाख रुपये गदराना फाटक पर कार सवारों को दे दिए। पैसे मिलने पर बदमाशों ने बैंक प्रबंधकों को उनकी गाड़ी सहित मौजगढ़ के निकट छोड़ दिया। इसके बाद दोनों दोपहर बाद करीब दो बजे बैंक में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस बैंक में पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें