राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में विद्यार्थियों
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा यरेंजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं फर्स्ट एड व होम नर्सिंग के लेक्चरर ने नरेश ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जिससे हर वर्ष अनेक लोगों की मृत्यु होती है। इसका मुख्य कारण हमारी लापरवाही है। डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय है, मच्छरों से दूरी बनाए रखना एवं उन्हें पनपने से रोकना। बचाव के उपायों पर विशेष बल देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अपने आसपास पानी को एकत्रित न होने दें।
कूलर, गमले, पुराने टायर और खुले कंटेनरों में पानी न जमा होने दें। सप्ताह में एक बार इन बर्तनों की सफाई अवश्य करें। पूरी बाजू की शर्ट पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर और विद्यालय परिसर में नियमित सफाई रखें।
इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी शुभकरण शर्मा सहित प्रकाश सिंह, मनीष कुमार, भारत भूषण, रोहित, संदीप मेहरा, प्रदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, देशराज, सुरेंद्र, सुखदेव, सपना, मीनू रानी, भूपेंद्र सिंह और अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।