फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्मचारियों ने एचकेआरएन समाप्ति की मांग पर किया रोष प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए वि​भिन्न संगठनों के बैनर तले कर्मचारी। संगठन
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग पर गरजे कर्मचारी
विज्ञापन


फोटो 1,2
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कच्चे कर्मचारियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को नियमितीकरण की मांग पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय के फैसलों के बावजूद उन्हें नियमित न किए जाने के विरोध में था।
सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा जिला कमेटी, सिरसा के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी इसमें शामिल थे। जिला प्रधान मदन लाल खोथ की अध्यक्षता में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

महासचिव मास्टर कृष्ण नैन ने कहा कि कच्चे कर्मचारी सरकारी व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) समाप्त करने की मांग की। नैन ने कर्मचारियों को विभागों में समायोजित करने की मांग की।
उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी आंदोलन और प्रमुख मांगें
इस प्रदर्शन में सीआईटीयू के जिला सचिव विजय ढुकड़ा और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा जैसे नेता मौजूद रहे। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता सुरजीत सिंह भी उपस्थित थे। नगर पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारी 8, 9 और 10 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। बिजली कर्मचारी 6, 7, 8 तथा 11, 12, 13 अगस्त को हड़ताल करेंगे। मुख्य मांगों में सभी पात्र कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण और वैधानिक सेवा लाभ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें