फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गणेश मंदिर से नंदीशाला तक निकाली कलश यात्रा

Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 डबवाली में कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्थानीय नंदीशाला में लगातार तीसरे वर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 30 मार्च से पांच अप्रैल तक किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शनिवार सुबह नौ बजे गणेश मंदिर से नंदीशाला तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर में कई जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के आगे ढोल, नगाड़े बजाए जा रहे थे। इनके पीछे महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थीं।
कलश यात्रा के साथ झंडे लेकर नाचते हुए चल रहे शहरवासी आयोजन की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा में सुप्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी समेत कई संत, महात्मा और शहर के गण्यमान्य लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदीशाला के प्रधान पंकज मोंगा ने बताया कि रविवार से पांच अप्रैल तक रोज शाम 7:15 से 10:15 बजे तक नंदीशाला के प्रांगण में कथा होगी। इसमें मध्यप्रदेश के जिला रीवा निवासी सुप्रसिद्ध कथावाचक पलक किशोरी श्री मद्भागवत कथा सुनाएंगी। छह अप्रैल को सुबह 10:15 बजे हवन, यज्ञ होगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक लाने और ले जाने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बसों की व्यवस्था भी की है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अधिकतम संख्या में कथा में पहुंचने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें