फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली पुलिस ने जुआ खेलते 9 लोगों को पकड़ा

Sat, 02 Nov 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर हुड्डा सेक्टर के पास नजदीक रेलवे लाइन पर बनी पीर की दरगाह पर रेड करके सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को 4,76,100 रुपये की जुआ राशि व ताश के पत्तों के साथ काबू किया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए कालांवाली इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी बडागुढ़ा, नीरज कुमार उर्फ रिंकू निवासी वाटर वर्क्स रोड वार्ड नंबर-11 मंडी कालांवाली, कुशल गोयल मॉडल टाउन बठिंडा पंजाब, राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-11 मंडी कालांवाली, भोला राम निवासी वार्ड नंबर-11 मंडी कालांवाली, योगराज निवासी गांव रामपुर नवाबाद, रजाक खान निवासी गांव नाथूसरी चौपटा, नरेश कुमार निवासी मकान नंबर 668 मॉडल टाउन मंडी कालावांली व पीयूष कुमार निवासी वार्ड नंबर-10 मंडी कांलावाली के रुप में हुई है।

पुलिस ने अवैध पटाखे पकड़े के साथ दो पकड़े
कालांवाली। पुलिस की टीम ने जूस की दुकान के पास कट्टे में अवैध रूप से खरीदकर पटाखे लेकर आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कालांवाली चौकी के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मुकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर- 5 कालांवाली व दीपक निवासी वार्ड नंबर- 8 कालांवाली रेलवे फाटक के पास जूस की दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची। इस दौरान फायर ऑफिसर को सूचित किया गया और संयुक्त रूप से सूचना की जगह पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने श्री बालाजी जूस काॅर्नर के आगे नीचे जमीन पर प्लास्टिक बोरा रखे हुए एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।
जब पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम मुकेश कुमार बताया। पुलिस ने पास में रखे प्लास्टिक के कट्टे की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। उनके पास पटाखों का कोई लाइसेंस नहीं था। वहीं, दुकान में जूस काउंटर पर खड़े व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी पहचान दीपक कुमार निवासी कालांवाली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों से विभिन्न कंपनियों के 49 किलो 200 ग्राम पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें