फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय स्कूली खेलों में जोधकां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जो
विज्ञापन
सिरसा। भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जोधकां के विद्यार्थियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की अंडर-14 कुश्ती स्पर्धा में विद्यालय की नेहा, ज्योति, प्रिया, पायल, मोनिका और ऐश्वर्या ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए रोमांच मुकाबलों में अपने ग्रुप में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं, लड़कों के अंडर-14 वर्ग में नवीन और राहुल ने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत जारी रखने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खेल शिक्षक मुकेश कुमार ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें