फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेएनवी की प्रवेश परीक्षा 18 को, 13 केंद्र पर 3,464 विद्यार्थी देंगे पेपर

Wed, 15 Jan 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। ओढां स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से जिलेभर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3,464 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

छठी कक्षा में 80 सीटें खाली हैं। इनमें प्रवेश के लिए 3,464 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 तक होगी। परीक्षार्थी सुबह 10:45 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर जा सकेंगे। परीक्षा के लिए आधार कार्ड और प्रवेश पत्र दिखाना जरूरी है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। जिले के सातों खंडों में परीक्षा होगी। अधिकतर विकासखंडों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि ओढ़ां खंड में यह परीक्षा कालांवाली के केवल एक स्कूल में होगी।



प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर विभागीय वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी आवेदक को प्रवेश पत्र पाने में समस्या हो तो वे मोबाइल फोन नंबर 9728181413 पर संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।





आधार कार्ड भी परीक्षा के लिए जरूरी

इस परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड भी लाना जरूरी है। इनके बिना विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के समय शिक्षक इन दोनों कागजात में विद्यार्थियों के विवरण का मिलान करेंगे। ताकि किसी गलती की गुंजाइश न रहे। इसलिए परीक्षा शुरू होने से पौन घंटा पहले सुबह 10:45 बजे विद्यार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी विद्यार्थी के अभिभावकों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र और पंजीकृत परीक्षार्थी

- राजकीय मॉडल सीसे स्कूल कालांवाली 379

- राजकीय सीसे स्कूल खैरपुर 336

- राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल चोपटा 312



- राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल मेला ग्राउंड 304

- राजकीय मॉडल सीसे स्कूल डबवाली 288

- राजकीय मॉडल सीसे स्कूल पुलिस थाना रानियां 264

- राजकीय गर्ल्ज सीसे स्कूल डबवाली 245

- राजकीय गर्ल्ज सीसे स्कूल रानियां 225

- पीएम श्री राजकीय सीसे स्कूल बड़ागुढ़ा 216

- राजकीय मॉडल सीसे स्कूल ऐलनाबाद 216

- राजकीय गर्ल्ज सीसे स्कूल ऐलनाबाद 193

- राजकीय सीसे स्कूल साहुवाला 184

-वर्जन

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 3,464 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। - ललित कालड़ा, प्रिंसिपल, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें