जेसीडी की छात्राएं महानिदेशक को मिठाई खिलाते हुए।
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिज़नेस मैनेजमेंट की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय द्वारा 26 जून को घोषित बीबीए अंतिम वर्ष के परिणामों में गरिमा ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान, जबकि बख्शीश कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिर्देशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के टॉप 10 में हमारे कॉलेज के 5 छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है। जो हमारे शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित शिक्षण पद्धति और छात्रों की कठिन मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।