फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जमाल के ग्रामीणों का नहराना हेड पर अनिश्चितकालीन धरना, पानी की समस्या पर रोष

Thu, 20 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। जमाल माइनर और कुताना माइनर के टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे नाराज गांव जमाल के ग्रामीणों ने नहराना हेड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यह धरना बुधवार रात से जारी है।
वीरवार को सिंचाई विभाग के उप-मंडल अधिकारी उदयभान ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने आश्वासन मानने से इन्कार करते हुए मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि टेल पर पूरा पानी पहुंचने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

सरपंच ओमप्रकाश डूडी समेत ग्रामीणों ने बताया कि जमाल गांव लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहा है। उन्हें पेयजल के लिए टैंकरों से महंगे दाम पर पानी खरीदना पड़ता है। समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध हौदियां तोड़ने और पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने माइनरों के आउटलेट ठीक करने, कूड़ा हटाने और पुलों को ऊंचा करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें