नियमों को उल्लघंन करने पर चालान काट पर्ची देते यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वाले दुपहिया वाहनों, ट्रिपल राइडिंग और बिना कागजात वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को बिना कागजात की वजह से जब्त कर 13 हजार रुपये का जुर्माना किया। जबकि एक अन्य घटना में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि चेकिंग के उपरांत दोनों मोटरसाइकिलों को जुर्माना करने के अलावा 60 अन्य वाहनों को भी यातायात नियमों की अवहेलना के कारण चालान किए गए है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। ट्रिपल राइडिंग व बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जगह-जगह नाकाबंदी करके लगातार चेकिंग की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।