फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी में एक घंटा हुई बारिश, सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
डिंग मंडी में हुई बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव से गुजरते हुए वाहन। 
विज्ञापन
डिंग मंडी। जिले में शाम छह बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के तलवाडा खुर्द, बड़ागुढ़ा क्षेत्र, डिंग मंडी में बारिश देखने को मिली। बारिश के चली हवाओं ने लोगों को उमस व गर्मी के मौसम से राहत दिलाई। डिंग मंडी में 10 एमएम के करीब बारिश हुई। वहीं अन्य एरिया में दो से पांच एमएम के बीच बारिश हुई।
विज्ञापन

ग्रामीण चरण सिंह, राजेश कुमार, सोनू स्वामी, जयप्रकाश, हनुमान छिंपा व व्रिकम मईया ने बताया कि ऐसा पहली बार देखने को मिला कि बादल केवल डिंग मंडी पर ही बरसे। जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, डिंग मंडी के बाजार व गांव की गलियों में पानी भर गया। विशेषकर रेलवे स्टेशन के सामने वाली सड़क पर करीब दो फुट पानी भर गया, जिससे आवाजाही करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें