फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रामपुरा बागड़िया में 62 लाख की गली निर्माण में गड़बड़ी

विज्ञापन
रामपुरा बागड़िया में बनाई जा रही गली दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
चोपटा। खंड के गांव रामपुरा बागड़िया में 62 लाख 35 हजार रुपये की लागत से हरियाणा ग्रामीण विकास निधि योजना के तहत इंटरलॉकिंग टाइलों से गली निर्माण कार्य में भारी अनियमिताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों ने गली निर्माण में घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार की शिकायत उपायुक्त सिरसा को दी गई थी।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि जांच सीईओ सुभाष चंद्र को सौंप दी गई है। उन पर पहले से ही कई गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोर्ट का रुख किया, जहां आगामी सुनवाई 25 सितंबर को निर्धारित है।

गली निर्माण में पाई गई गड़बड़ी, लेकिन कार्रवाई नहीं



गांव रामपुरा बागड़िया में पंचायती राज विभाग सिरसा के अंतर्गत इंटरलॉकिंग टाइलों से गली निर्माण का कार्य करवाया गया था। कार्य की लागत करीब 62.35 लाख रुपये बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी की गई है। हालांकि, एसडीओ अनिल कुमार और कनिष्ठ अभियंता प्रेम सिंह यादव ने मौके पर निरीक्षण करने के बावजूद ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कोर्ट पहुंचे, ठेकेदार समेत अधिकारियों को समन जारी



सतपाल, अमित, संदीप और राजेंद्र सिंह ने डीसी से न्याय न मिलने के बाद एसीजे संतोष भगोटिया की कोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट ने प्रमोद ठेकेदार, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ अनिल कुमार और जेई प्रेम सिंह को समन जारी कर दिया है। अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें