सिरसा डबवाली एंटी नारकोटिक सेल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांव अबूबशहर में गश्त के दौरान एक ट्रक का जब्त कर उसमें बीयर की 800 पेटियां बरामद की हैं। इनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक यह बीयर पंजाब के रूपनगर लुधियाना से गुजरात ले जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक की पहचान राजस्थान के जिला जालौर के गांव करवाड़ा निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है।
एएनसी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम वीरवार को अपराध और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव अबूबशहर में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक डबवाली की की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। मादक पदार्थ होने का शक होने पर पुलिस टीम ने ट्रक रुकवाकर तलाशी। इस दौरान ट्रक में 800 पेटी (10,000 बोतल) बीयर मार्का बडवाइजर बरामद हुई। इस पर पुलिस ने ट्रक और बीयर को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह बीयर पंजाब के रूपनगर लुधियाना से गुजरात ले जा रहा था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लला है।
उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अवैध शराब तस्करी जैसे जुड़े अन्य लोगों को काबू किया जाएगा।