फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: केंद्र के अधीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के दिए निर्देश

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अ​धिकारियों को निर्देश देते डीसी शांतनु शर्मा
विज्ञापन
सिरसा। जिले में 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी के मद्देनजर वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन






बैठक में केंद्र अधीक्षकों की शंकाओं का भी विशेषज्ञों ने निवारण किया। बैठक में निर्देश दिए गए कि केंद्र पर बिना अधिकृत पहचान के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। पूरी जांच पड़ताल, वैध प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता, एचएसएससी के सदस्य सुभाष चंद्र, परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. सुभाष चंद्र, एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी वेद दहिया, एचएसएससी कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





ड्यूटी मजिस्ट्रेट तत्काल पुलिस को सूचित करें

उपायुक्त ने बताया कि केंद्र के आसपास कहीं पर भी अनावश्यक शोर न हो, यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे। ऐसी स्थिति नजर आए तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट तत्काल पुलिस टीम को सूचित करें। किसी परीक्षार्थी को मेडिकल सुविधा की आवश्यकता हुई तो वह भी उपलब्ध होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए आयोग ने जो हिदायतें दी है, उसकी अनुपालना सुनिश्चित की जाए। बैठक में आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र ने कहा कि सीसीटीवी से हर परीक्षा केंद्र की हलचल आयोग के मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें