फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार अपनाया जाए : डॉ. सज्जन

Sat, 02 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में संगीत विभाग की कक्षा में मौजूद छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की नियमित रूप से शुरुआत हो गई है। सभी कक्षाएं पूर्ण रूप से सुचारू ढंग से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन सेलवाल ने विभिन्न विभागों में औचक निरीक्षण कर कक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा संचालन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि छात्राओं को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाएं और महाविद्यालय परिसर में एक शैक्षणिक व अनुशासित वातावरण बना रहे।
डॉ. सज्जन ने शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए और शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार को अपनाया जाए। जनसंपर्क अधिकारी प्रो मोनिका गिल ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि संगीत विभाग में कक्षाओं की शुरुआत डॉ. यादवेंद्र द्वारा की गई, जिन्होंने सरस्वती वंदना के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत के मूलभूत तत्वों से अवगत कराते हुए नियमित अभ्यास व उपस्थिति पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें