फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का किया आह्वान

Sat, 02 Aug 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी कॉलेज में पौध रोपण करते हुए अर्जुन चौटाला व स्टाफ। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ की ओर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यापीठ के ग्रीन कैंपस अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन व रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. जय प्रकाश, महानिदेशक, जेसीडी विद्यापीठ ने की। डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि आज की पीढ़ी को न केवल शिक्षा में बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को इस जागरूकता अभियान के लिए बधाई दी।


मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन चौटाला ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधरोपण आने वाले कल को सुरक्षित करने का संकल्प है। हर नागरिक को कम से कम एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए और इसकी देखभाल करनी चाहिए। यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो. डीपी. वारने वाणिज्य विभाग सीडीएलयू सिरसा, कश्मीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी तथा डॉ. राज कुमार डूमरा चिकित्सक, डॉक्टर ओमप्रकाश सामाजिक कार्यकर्ता , डॉ. सुधांशु गुप्ता , डॉ. अरिंदम सरकार, डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. मोहित, डॉ. शिखा गोयल, डॉ.रणदीप कौर, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. अमरीक गिल और नीतू झिंझा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे महिला छात्रावास परिसर में भी पौधरोपण किया।
-
800 पौधे लगाए



अभियान के अंतर्गत नीम, पीपल, गुलमोहर, अमलतास तथा अन्य देशी प्रजातियों के 800 से अधिक पौधे लगाए गए। जेसीडी विद्यापीठ के विभिन्न कॉलेजों जैसे डेंटल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान और कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें