फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विश्वविद्यालय की पहल के बारे में अवगत करवाया

विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एनईपी - 2020 को लेकर कार्यशाला में मौजूद प्राध्यापक व प्राचार्य
विज्ञापन
महाविद्यालयों में एनईपी - 2020 को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू करने के उद्देश्य से डीन ऑफ कॉलेजिज कार्यालय की ओर से सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न पहल के बारे में प्रतिभागियों को अवगत करवाया।
विज्ञापन


इसमें डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों व एनईपी के नोडल ऑफिसर ने भाग लिया। प्रो. राम मेहर दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सीडीएलयू सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने की ओर अग्रसर है। प्रो. राम मेहर दीक्षित ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में एनईपी 2020 के पाठ्यक्रम लागू करने के लिए वचनबद्ध है।

डीन ऑफ कॉलेजिज कार्यालय की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ हायर एजुकेशन व एनईपी से संबंधित नवीनतम गाइडलाइन समय-समय पर संबंधित महाविद्यालयों में समा प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने कहा फिर भी यदि किसी महाविद्यालय को विषय संयोजन आदि से संबंधित कोई भ्रांति है तो वे पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


इसके उपरांत एनईपी कोऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने यूजी लेवल पर सिंगल मेजर और मल्टीडिसीप्लिनरी कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रेजेंटेशन के माध्यम से डीजीएचई के पोर्टल संचालन के साथ-साथ विभिन्न विषयों के कॉम्बिनेशन के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेश गहलावत, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. राम मेहर और विश्वविद्यालय के एनईपी कोऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने एनईपी से संबंधित नवीनतम जानकारी साझा की। इस कार्यशाला में अलग-अलग डिग्री कॉलेजों के 90 प्रतिभागियों सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें कॉलेज प्राचार्य के साथ-साथ एनईपी नोडल ऑफिसर ने एनईपी 2020 के सफल क्रियान्वयन के लिए अनेक सुझाव भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें