फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिजिटल सेवाओं सहित अन्य संसाधनों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विवेकानंद पुस्तकालय में आयोजित सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 28 अगस्त से प्रारंभ हुआ था। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. मोनिका ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों को पुस्तकालय की विभिन्न सुविधाओं, ई-संसाधनों, डिजिटल सेवाओं और अन्य शैक्षणिक संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुस्तकालय के प्रत्येक अनुभाग के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने सेक्शन से परिचित कराया और उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की।

डॉ. शर्मिला कुमारी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध ई-रिसोर्सेज और उनके उपयोग की विधियों के बारे में विस्तार से बताया, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों का लाभ उठाने में आसानी होगी। कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव विज द्वारा की गई। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया और पुस्तकालय कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि अब वे पुस्तकालय संसाधनों का बेहतर और प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन






समापन अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. मोनिका ने सभी प्राध्यापकों एवं विभागों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पुस्तकालय की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक जीवन में प्रगति करें। इस अवसर पर पुस्तकालय स्टाफ के सभी सदस्य डॉ. शर्मिला कुमारी, विनोद कुमार, राजकुमार, अमन कुमार, चाँद, सुदेश, मनीषा, सैलजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें