कालांवाली। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत
कालांवाली (सिरसा)। पंजाब में बागी बंदर के पास मां की देखभाल के लिए जा रही बेटी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि मृतका के पति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों ने तलवंडी साबो में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
हालांकि, घटना के कारण का सही पता नहीं चल पाया है। कालांवाली की माॅडल टाउन, कालांवाली निवासी निशु गोयल अपने पति संदीप गोयल और करीब 13 वर्षीय बेटी दीया के साथ कार पर सवार होकर जैतो मंडी पंजाब जा रही थी। जैसे ही वह बागी बंदर के पास पहुंची तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद निशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बेटी दीया को स्कूल से साथ लेकर गए थे
मृतका निशु की इकलौती बेटी दीया कालांवाली के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना वाले दिन भी सुबह वह स्कूल गई थी। उसके माता-पिता उसे स्कूल से ही साथ लेकर गए थे।
घर में अकेली मां की देखभाल के लिए जा रही थी निशु
निशु के पिता का देहांत हो चुका है। उनका एक भाई विदेश में है और दूसरा भाई अलग रहता है। घर में अकेली मां है और वह काफी बीमार रहती हैं। उनकी देखभाल करने के लिए वह अक्सर अपने पति के साथ जैतो मंडी जाती थी। वीरवार को भी वह अपनी मां को दवाई दिलाने के लिए जा रही थी। मृतका निशु उपमंडल कार्यालय कालांवाली में सक्षम योजना के तहत करीब दो साल तक अपनी सेवाएं दे चुकी है। मृतका के पति संदीप गोयल गांव जगमालवाली में किराना की दुकान करते हैं।
कालांवाली। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत
कालांवाली। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत
कालांवाली। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत