फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 56 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
बस स्टैंड पर सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। विभाग की 18 मोबाइल टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर करीब 4786 लोगों के सैंपल लिए। वहीं शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते जिले में शाह सतनामपुरा निवासी 71 वर्षीय महिला और 49 वर्षीय चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी महिला की मौत हो गई। शनिवार को जिले में 56 नए कोरोना संक्रमण के केस आए थे। जबकि 54 लोग ठीक होकर घरों को लौटे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसके चलते पूरे जिले में 18 टीमों ने करीब 4786 लोगों के सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट उनके मोबाइल नंबर पर दो दिन के अंदर भेज दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शैक्षणिक संस्थाओं में 947, बस स्टैंड पर 661, मार्केट में 1378, मंडी में 174, स्लम एरिया में 485 और अन्य स्थानों पर 1141 सैंपल लिए गए। सैंपलिंग के दौरान बस अड्डा में मोबाइल टीम ने यात्रियों को बुलाकर उनके सैंपल लिए और कोरोना के प्रति जागरूक किया। अधिकतर यात्री तो सैंपल ले रही टीम को देखकर इधर उधर मुड़ गए। ज्यादातर लोग सैंपल नहीं देना चाहते थे। सिरसा शहर में सैंपलिंग टीम ने भगत सिंह चौक से सुभाष चौक क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जांच मोबाइल टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थेहड़, सीएमके कॉलेज, हंसराज कॉलेज, अनाज मंडी क्षेत्र के लोगों की जांच पीएचसी इंद्रपुरी मोहल्ला में, नेशनल कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज व भाई कन्हैया आश्रम में रहने वालों की जांच पीएचसी खैरपुर में, सीडीएलयू कैंपस, बस स्टैंड वालों की पीएचसी चतरगढ़पट्टी में जांच हुई। इसी के साथ-साथ सीएचसी ऐलनाबाद, पीएचसी जगमलेरा, मल्लेकां, सीएचसी रानियां, खारियां, सीएचसी कालांवाली, सीएचसी ओढां, सीएचसी ओढां, चोपटा, पीएचसी डिंग, सीएचसी माधोसिंघाना और एसडीएच चौटाला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के मोबाइल टीम ने सैंपल लिए।
थाना रानियां के 40 कर्मियों के लिए सैंपल
सर्दी के मौसम की शुरुआत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने की बजाय तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में मौजूद कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके यह जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि शनिवार को पुलिस थाना रानियां में कार्यरत लगभग 40 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए हैं टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना के 40 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आम लोग लापरवाही न बरतें बल्कि मामूली लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को तुरंत सूचित करें ताकि समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में विभाग ने सैंपलिंग की बढ़ाई रफ्तार
स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने ऐलनाबाद में यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न भागों में जाकर लोगों की रेंडम सैंपलिंग की। इन तीन टीमों ने शहर के पंचमुखी चौक, बस स्टैंड, गांधी चौक और स्लम बस्ती में करीब एक हजार लोगों के सैंपल लिए। जिनमे उपमंडल नागरिक अस्पताल के डॉ. सुरेश गोदारा, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. अतुल गिजवानी, जगमलेरा के डॉ. धर्मपाल सिंह, मल्लेका के डॉ. शैलदीप की टीम शामिल थी। इन सैंपल की रिपोर्ट अगले दो दिन में आएगी और अगर कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसको आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाएगा। सैंपल ले रहे डॉ. सुरेश गोदारा ने बताया कि वैसे तो इस अभियान में रेंडम सैंपलिंग की जा रही है, लेकिन जो लोग मास्क नहीं लगाते उनका विशेष रूप से सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 610 हो चुकी है, जिनमे से 7 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें