फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पानी के लिए टंकी पर किसानों का बेमियादी धरना जारी

Fri, 18 Aug 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव जमाल में किसानों के धरने पर बैठे ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला। 
विज्ञापन
चोपटा (सिरसा)। जिले में गांव जमाल स्थित पेयजल केंद्र में बनी पानी की टंकी पर दो ग्रामीणों का पिछले छह दिनों से बेमियादी धरना जारी है। ग्रामीणों की मांग है कि जमाल माइनर, कुतियाना माइनर व मंगला डायरेक्टर माइनर ओटू हेड से जमाल टेल तक पानी पहुंचाने की सरकार व्यवस्था करे। इसी को लेकर गांव की महिलाओं व पुरुषों ने धरना भी पानी की टंकी के नीचे जारी रखा है। ग्रामीणों के समर्थन में ऐलनाबाद के विधायक इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी जमाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं यह सरकार मुहैया नहीं करवा पा रही है। उन्होंने जिला उपायुक्त से टेलीफोन पर बातचीत की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने की ग्रामीणों से बातचीत

एसडीएम राजेंद्र सिंह, पब्लिक हेल्थ के एसई जसवंत सिंह, सिंचाई विभाग के एसई आत्मराम भांभू, कार्यकारी अभियंता अजीत हुडडा, डीएसपी जगत मोर व बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एमएल सुखीजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बनाई हुई कमेटी से दोपहर तीन बजे से बातचीत शुरू की। उन्होंने ग्रामीणों को टेल तक पानी पहुंचने का आश्वासन दिया। मगर, ग्रामीणों ने कहा कि हमें लिखित में दिया जाए कि पानी टेल तक पहुंचे।

कप्तान मीनू बैनीवाल पहुंचे ग्रामीणों के बीच

गांव में ग्रामीणों की पानी की समस्या हल करवाने के लिए समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पानी टेल पर पहुंचने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पानी की समस्या हल हो : भरत सिंह बैनीवाल
ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। टेल पर पानी पहुंचने के लिए अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसी से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।



ये बोले ग्रामीण

जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, विजय बैनीवाल, रामजीलाल सिहाग, जगदीश बांदर, देवीलाल खीचड़, विक्रम शर्मा, जगतपाल बैनीवाल, कृष्ण बैनीवाल, नरशी बैनीवाल, रणजीत बैनीवाल ने बताया कि 6 दिन पहले ग्रामीणों ने गांव के अंदर बैठक आयोजित की। गांव के दो युवा अशोक कुमार और विकास कुमार रोष स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़ हुए हैं। उनके समर्थन में गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने जल घर प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन पानी की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें