सिरसा। मौसम में शनिवार को फिर से बदलाव हुआ। सुबह के समय में आसमान में धुंध छाई रही। वहीं दोपहर के समय में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रही, वहीं न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दो दिन से लगातार सूरज निकल रहा है और धूप भी दिन भर खिली रहती है। शनिवार को सुबह के समय धुंध दिखाई दी और ठंड का आभास भी कम हुआ। इसी के साथ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने की वजह से आम जन को बड़ी राहत मिली है। यह मौसम रबी फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। धूप खिलने से रबी फसलों में बढ़ोतरी है। उनमें फुटाव भी ज्यादा होने लगा है। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 17 जनवरी के बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा। इसके बाद 19 जनवरी तक बादल छाए रहने का अंदेशा है।