फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर रोज बढ़ रहीं वाहन चोरी की घटनाएं, बचाने के लिए जंजीरों जकड़ रहे

विज्ञापन
मोटरसाइकिल को लगाई गई लोहे की जंजीरी और लगाया गया लॉक - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। हर रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अपने वाहनों को चोरी से बचाने के लिए लोग उन्हें जंजीर से बांधकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के थानों में हर रोज पांच से सात और माह में डेढ़ सौ से अधिक वाहनों की चोरी होने की शिकायत दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर का माल गोदाम रोड चोर गिरोह का मुख्य निशाना बना हुआ है। माल गोदाम रोड स्थिति सालासर धाम मंदिर के समक्ष से हर रोज एक मोटरसाइकिल की चोरी होने की शिकायत सिविल लाइन थाने में पहुंच रही है। पुलिस की ओर से भी केवल शिकायत लिख मामला दर्ज कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है। इन चोरियों को रोकने के लिए धरातल पर कुछ नहीं किया जाता। पीड़ित सिर्फ थाने के चक्कर लगाने तक सीमित रह जाता है। पुलिस की ओर से सख्ती न किए जाने के कारण चोरों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। चोर वारदात को इतनी तेजी के साथ अंजाम देते हें कि एक बार तो यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है।
एक दिन में पांच मोटरसाइकिल चोरी
जिले में मंगलवार को पांच मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत अलग-अलग थानों में दर्ज की गई है। सभी चोरी की घटनाएं दिन में ही हुई है। इनमें से किसी का मोटरसाइकिल दुकान के बाहर तो किसी का घर के बाहर खड़ा था। मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत डबवाली में एक, सिविल लाइन थाने में दो, रानियां में एक और शहर थाने में एक मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

माल गोदाम रोड पर सबसे अधिक चोरी
माल गोदाम रोड के साथ लगती कॉलोनियों में गरीब तबके और झुग्गी झोंपड़ियों के लोग रहते है। रेलवे लाइन के साथ का काफी एरिया खाली होने के कारण इस क्षेत्र में युवा दिनभर घूमते रहे है और रेकी कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस की तरफ से सख्ती न देखकर वाहन को चोरों से बचाने के लिए मालिकों ने अपने स्तर पर ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। वाहन को खड़ा करने के बाद उसे जंजीर से बांधना शुरू कर दिया है। चोर इतने शातिर हैं कि इस क्षेत्र में किसी मकान के घर में पड़ी पानी की मोटर तो किसी का बाहर खड़ा साइकिल भी चोरी हो चुका है। लोगों को हर समय घर से सामान चोरी होने का डर सताता रहता है।
शिकायत दर्ज करने तक ही सिमटी पुलिस की कार्रवाई
चोरी की घटना होने पर पीड़ित वाहन चालक मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाता है। जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते है और पीड़ित की शिकायत लिख लेेते है। इसके एक या दो दिन बाद चोरी की घटना का मामला दर्ज कर लिया जाता है। लेकिन इसके बाद न तो चोर का कोई सुराग लग पाता और न ही चोरी हुए वाहन का। थानों में सैकड़ों ऐसे चोरी की घटनाओं के मामले दर्ज होते हैं लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर होते हैं।
एकता चौक से एक मिनट में चोर मोटरसाइकिल लेकर हुआ फरार
एकता चौक स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर एक मिनट में ही चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
शहर वासी वाहनों को जंजीरी लगाकर रखे ताकि वाहन चोरी न हो सके। कार मैकेनिक और मोटरसाइकिल मैकेनिकों को भी इसकी जानकारी दी गई है। वाहनों के दस्तावेज जांचने संबंधित भी अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा

चोरी के डर से कार के टायर पर जंजीरी लगा लगाया गया ताला - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें