फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भीषण गर्मी को देखते हुए सीएमओ ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण

Thu, 30 May 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार।
विज्ञापन
सिरसा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार भादू ने वीरवार दोपहर को नागरिक अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान अस्पताल में दो स्थानों पर पंखे बंद दिखाई दिए। जिनको बिजली मिस्त्री बुलाकर तुरंत ठीक करवाया गया। इसके अलावा सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई और गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों को लोगों के लिए पीने के पानी की पूरी व्यवस्था के आदेश दिए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर को सीएमओ डॉ. महेंद्र कमार भादू निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं की जांच की। उन्होंने नागरिक अस्पताल के कुछ हिस्से की मरम्मत की जा रही कि जांच कर मरम्मत के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक अस्पताल के मुख्य परिसर में लगे खंभों की भी मरम्मत करवाने के आदेश प्रबंधन को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में दो बिजली के पंखें बंद मिले। सीएमओ ने तुरंत बिजली मिस्त्री को बुलाकर इन पंखों को दुरूस्त करवाया और चलवाया।
उन्होंने नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों व वार्ड सदस्यों को आदेश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को पीने के पानी सहित अन्य किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाए। अस्पताल परिसर के बाहर ठंडे पानी की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मरीजों व उनके साथ आए लोगों को गर्मी में पानी की समस्या ना हो। इसके बाद उन्होंने प्रसूता केंद्र, सामान्य वार्ड व लू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



लू को देखते हुए नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। दो पंखें बंद मिले, जिनको तुरंत चालू करवाया गया। इसके अलावा अस्पताल में सफाई के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। यह रूटीन जांच थी, लेकिन इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों व उनके साथ आने वाले लोगों को हर सुविधा देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. महेंद्र भादू, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें