फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समीक्षा बैठक में लिंगानुपात सुधार पर किया मंथन, कमियों पर जताई चिंता

विज्ञापन
प्र​शिक्षण केंद्र में लिंगानुपात को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए एचसीएस अ​​धिकारी भूपेंद्र सिंह व
विज्ञापन
सिरसा। जिले में घटते लिंगानुपात पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद मुख्यालय की ओर से तीन दिन तक निरीक्षण करने के लिए विशेष टीम मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पहुंची। टीम ने जिले में लिंगानुपात के गिरते स्तर पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू व पीएनडीटी स्टाफ सहित बैठक में मंथन किया है।
विज्ञापन


वहीं, टीम की ओर से जिले में आईवीएफ सेंटरों सहित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का आगामी दो दिनों में निरीक्षण करेंगी और लिंगानुपात में सुधार की दिशा में कार्य करेगी। मंगलवार को प्रशिक्षण केंद्र में लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के पीएनडीटी प्रोग्राम से जुडे़ पीएचसी और सीएचसी केंद्रों से स्वास्थ्य स्टाफ ने भाग लिया।

इस विशेष बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह एचसीएस ने अपनी टीम के साथ जिले में बीते पांच सालों में घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विचार विमर्श कर लिगांनुपात में सुधार को लेकर मंथन भी किया है। जिले में बीते पांच वर्षो से लगातार घटते लिंगानुपात पर स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

विशेषकर जिन जिलों में बीते वर्ष भी लिंगानुपात में गिरावट आई थी, उनके पीएनडीटी चिकित्सकों से उनकी शक्तियां वापस ले लीं थी। इसमें सिरसा का भी नाम शामिल था। उसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण करने के लिए तीन दिनों के लिए मुख्यालय से एचसीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह खुद मैदान में उतर आए हैं। वे आगामी दो दिनों तक जिले में लिंगानुपात से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों व पीएनडीटी प्रोग्राम के तहत अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और खामियां मिलने पर सख्ती से रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजेंगे।

लिंगानुपात के मामले में ढिलाई न बरतने के निर्देश
जिले के जोतांवाली, भूर्टवाला, ऐलनाबाद, मल्लेकां, जगमालवाली, भावदीन, दड़बी और नाथूसरी चोपटा के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्टाफ व नागरिक अस्पताल में पीएनडीटी प्रोग्राम के तहत कार्यरत स्वास्थ्य चिकित्सकों के साथ एचसीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बातचीत की। इसमें जिले में लिंगानुपात में पाई जाने वाली खामियाें को रिपोर्ट मांगी। इस मौके पर लिंगानुपात पर जीरो ग्राउंड पर काम करने वाले कर्मियों से लेकर मुख्य चिकित्सकों को निर्देश दिए कि लिंगानुपात के मामले में कोई ढिलाई न बरतें। जिले में गर्भवती महिलाओं की सखी सहेली के तहत पहले दिन से ही मॉनिटरिंग करें। उनको समय पर स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ दें। वहीं, लिंगानुपात में सुधार के लिए सुझाव भी मांगे गए।

लिंगानुपात के लिए जागरूकता
भूपेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि जिले में लिंगानुपात को सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। लोगों में जितनी जागरूकता आएगी लिंगानुपात में उतना ही सुधार संभव है। आमजन को लड़का- लड़की एक सामान, नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना पड़ेगा। वहीं, उन्होंने बताया कि जिले से सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों सहित उनके परिजनों को लिंगानुपात के बारे में बताएं और जागरूक करें। वहीं, जिले में पीएनडी प्रोग्राम से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मी गंभीरता से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें