फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम को बाजारों में यातायात व्यवस्था जांचने पहुंचे एसपी, बोले- करेंगे कई बदलाव

विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह से बातचीत करते एसपी डॉ. अर? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारणों की जानकारी लेने के लिए सप्ताह में दूसरी बार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन रोड पर निकले। रविवार देर शाम को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने शहर के सागवान चौक, शिव चौक, सरकुलर रोड, हिसार रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर पीली पट्टी लगाने, गलत साइड वाहन चलाने, जाम से निपटने के लिए बैरिकेड लगाने, बाजारों से अतिक्रमण हटवाने, बंद पड़ी लाल बत्तियों को चालू करवाने सहित अन्य जरूरी निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धुंध का मौसम देखते हुए रिफ्लेक्टर लगाने, मास्क लाइट शुरू करवाने के लिए भी नगर परिषद को पत्र लिखा जाएगा। आगामी दो-तीन दिनों में शहर के लोगों, व्यापारियों व अन्य संगठनों से बातचीत कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। 15 दिसंबर के बाद शहर में यातायात व्यवस्था बिलकुल सही की जाएगी।
बोले- नियमों के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि बार-बार उन्हें शिकायत मिल रही थी कि शहर में जाम की स्थिति रहती है और वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसी के चलते उन्होंने खुद शहर का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सही करने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जो भी खामियां मिली हैं उन्हें भी सही करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक गलत दिशा और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करता है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डबवाली रोड पर निजी अस्पताल के बाहर जाम की स्थिति बनती है, इसलिए डाक्टरों से बातचीत कर इस समस्या का भी स्थायी समाधान करवाया जाएगा। रेहड़ी संचालक भी निर्धारित स्थान पर रेहड़ियां लगाएं यह सुनिश्चित किया जाएगा। बंद की ट्रैफिक लाइटों को सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें