फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रहमत कॉलोनी में पति ने गर्भवती पत्नी पर किया हमला, पुलिस बुलाई तो भाग गया

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के जाते ही घर लौटा और लात घूसों से मारने लगा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। रहमत कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस बुलाई तो पति भाग गया, लेकिन जैसे ही पुलिस वापस गई तो पति फिर से घर आया और पत्नी को पीटने लगा। सदर थाना पुलिस ने घायल महिला का बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में रहमत कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी दीपिका ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे उसका पति प्रमोद कुमार उसे चाय बनाने के लिए कहने लगा। दीपिका ने जवाब दिया कि चाय के लिए दूध नहीं है, तुम रात को दूध लाना भूल गए। दीपिका के जवाब से प्रमोद कुमार गुस्सा हो गया और उसके साथ झगड़ा करने लगा। प्रमोद ने उसके मुंह पर मुक्का मार, जिससे उसका एक दांत टूट किया। इसके बाद प्रमोद ने उसके बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। उसकी सास मान्नी देवी ने उसे लात से मारा। दीपिका ने मदद के लिए शोर मचाया तो पड़ोस के लोग उसे छुड़ाने के लिए आए। इसके बाद दीपिका ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई। पुलिस को आता देख प्रमोद भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस वापस चली गई। दीपिका ने बताया कि प्रमोद फिर से घर आ गया और कहने लगा कि तूने पुलिस बुलाई, अब तुझे मजा चखाता हूं। वह जान बचाने के लिए बाहर जाने लगी तो प्रमोद ने उसका रास्ता रोक लिया और लात -घूसों से मारने लगा। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद उसने अपने मां-बाप को फोन करके सारी बात बताई। मां-बाप ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। दीपिका का कहना है कि वह छह माह से गर्भवती है। जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी पति प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें