फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जोगीवाला में आंधी से डेयरी की छत गिरी, मलबे में दबीं 20 गाय

Tue, 16 Jun 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आंधी में डेयरी की छत गिरने पर पशुओं को बाहर निकालने में जुटे लोग। 
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के गांव जोगीवाला में सोमवार शाम आई आंधी-बारिश में एक पशु डेयरी की छत गिर गई जिससे अंदर बंधी करीब 20 गाय मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और रस्सियों की मदद से सभी गायों को बाहर निकाला। इस दौरान कई पशु घायल हो गए जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान जयवीर बैनीवाल की डेयरी में करीब 40 गायों का पालन किया जाता है। सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी के कारण छत का ढांचा असंतुलित होकर गाटर, सरकंडा और अन्य सामग्री सहित नीचे गिर गया जिससे पशु दब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया और देर शाम तक डेयरी को खाली कराया गया। घायल पशुओं का उपचार कराया जा रहा है। किसान जयवीर बैनीवाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। सरपंच अनिल बैनीवाल ने बताया कि आंधी के कारण गांव में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें