फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक ही रात में तीन दुकानों से 3.45 लाख कैश और साढ़े तीन लाख के कपड़े चोरी, पहले बैठकर आए बिस्कुट-मिठाई, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
दुकान में चोरी करते चोरी सीसीटीवी में कैद। 
विज्ञापन
सिरसा। ठंड व धुंध बढ़ते ही चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार रात रोड़ी बाजार की फैशन कैंप वाली गली में तीन दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक दुकान में चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। चोर कपड़े व जूतों की दुकान से करीब 3.45 लाख रुपये और साढ़े तीन लाख कीमत के कपड़े ले गए। जूतों के शोरूम में लगे सीसीटीवी में दो चोर वारदात करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तीनों दुकानदार अपनी दुकानों में पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला और गल्ले व तिजोरी से रुपये गायब मिले। इसके बाद दुकानदारों ने घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। जांच में सामने आया कि चोरों ने वारदात के दौरान आराम से बैठकर मिठाई और बिस्कुट भी खाए। चोरों ने चेहरे पर नकाब और हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे, जिससे पुलिस को फिंगरप्रिंट नहीं मिले। वारदात रात 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच हुई। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे चोरों ने सिरसा निवासी धीरज की कपड़े की दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन दुकान में वारदात करने में असफल रहे। इसके बाद वे छत के रास्ते साथ लगती कपड़े की दुकान में घुसे। दुकान की मालकिन रितु बाला ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से 25 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। दुकान में रखे दो डिब्बे मिठाई और बिस्कुट भी ले गए। इसके बाद चोर छत के रास्ते मिस फैशन नामक दुकान में घुसे। दुकान के मालिक रेशम सिंह ने बताया कि चोरों ने आराम से मिठाई और बिस्कुट खाए और अपनी पसंद के कपड़े चुराए। दुकान से 15 हजार कैश और 2 लाख रुपये कीमत के कपड़े गायब हैं।
विज्ञापन






जूतों के शोरूम में तिजोरी तोड़ी

रात करीब 12 बजे चोर जूतों के शोरूम में घुसे। शोरूम के स्टोर मैनेजर प्रवीण शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान की तिजोरी तोड़ी और तिजोरी से 2 लाख 81 हजार 824 रुपये ले गए। इसके बाद एक दराज से 20 हजार और दूसरी दराज से 3100 रुपये चुरा लिए। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी में दो चोर वारदात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में वारदात में दो से अधिक आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा है।







दुकानदारों में भय का माहौल



दुकानदारों का कहना है कि सर्दी में चोरी की घटनाएं होने का भय ज्यादा रहता है। इसलिए पुलिस को रात को बाजारों में गश्त बढ़ानी चाहिए। इस घटना से बाजार के सभी दुकानदार भयभीत हैं। उन्हें भी चोरी होने का भय सताने लगा है।





रात को एक्टिव मोबाइल का डंप उठाएगी पुलिस

दुकानों में चोरों के बारे में ठोस सबूत न मिलने के बाद अब पुलिस रात को इस इलाके में एक्टिव मोबाइल का डंप उठाएगी। जिससे पुलिस को चोरों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि चोर काफी शातिर हैं, जहां तक गश्त बढ़ाने की बात है तो पुलिस की 18 टीमें रातभर शहर में गश्त करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें