फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय पौधों का महत्व प्राचीन काल से ही : प्रो. दलीप

विज्ञापन
ऐलनाबाद ।सीएमआरजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण करते हुए स्टाफ सदस्य। कॉलेज
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की निरंतरता में शनिवार को औषधीय पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह ने कहा कि औषधीय पौधों का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। क्योंकि ये रोगों के उपचार, रोकथाम और स्वास्थ्य बनाए रखने में प्राकृतिक स्रोत के रूप में कार्य करते हैं, जो कि अक्सर आधुनिक सिंथेटिक दवाओं की तुलना में सस्ते और कम दुष्प्रभावों वाले होते हैं।
विज्ञापन


विश्व की एक बड़ी आबादी अपने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए हर्बल दवाओं पर निर्भर है, जिससे औषधीय पौधों का महत्व और भी बढ़ जाता है। जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. अमनप्रीत कौर ने कहा कि औषधीय पौधे कफ एवं वात का शमन करने, पीलिया, हैजा, फेफड़ा, तंत्रिका विकार, पाचन, उन्माद, रक्त शोधक, ज्वर नाशक, स्मृति एवं बुद्घि का विकास करने, मधुमेह, मलेरिया एवं बलवर्धक, त्वचा रोगों एवं ज्वर आदि में लाभकारी हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि डाॅ. अमनप्रीत कौर की देख रेख में औषधीय पौधारोपण का कार्य किया गया। इसमें तुलसी, आंवला, अंजीर, बेलपत्र, महाविद्यालय प्रांगण और प्राचार्य कक्ष के सामने मरुआ, गुलाब व इंसुलिन आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इसी कड़ी में चौबीस सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के जीवन और विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें