फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेनों पर दिखा पंजाब के किसान आंदोलन का असर, तीन ट्रेन हुईं लेट

Wed, 18 Dec 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते हुए यात्री। संवाद। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पंजाब में किसान आंदोलन का भले ही दिन के समय असर नहीं देखने को मिला। दोपहर बाद पंजाब से आने वाली सभी ट्रेन प्रभावित हुईं। सिरसा से चलने वाली फाजिल्का-रेवाड़ी, गोरखधाम एक्सप्रेस और बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन प्रभावित रहीं।

किसान आंदोलन के चलते रेलवे प्रशासन पहले से हाई अलर्ट पर था। रेलवे पुलिस भी निरंतर पंजाब में चल रहे आंदोलन की अपडेट ले रही थी। ताकि कहीं कोई रेलवे ट्रेक प्रभावित किया जाता है तो मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नियमित रूप से चलने वाली कुछ ट्रेन मौसम के कारण प्रभावित हुईं। हिसार से आने वाली ट्रेनें भी एक घंटे से लेकर आधे घंटे की देरी से चली। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



सिरसा से चलने वाली ट्रेन



रेलगाड़ी, चलने का समय, सिरसा से चली



फाजिल्का-रेवाड़ी - दोपहर 2:25, 5:38



गोरखधाम एक्सप्रेस - दोपहर 3:20, 5:57



बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर - शाम 6:40, 7:27



सिरसा आने वाली ट्रेन



रेलगाड़ी, आने का समय, पहुंची



गोरखधाम एक्सप्रेस - सुबह 10:40, 11:55



श्रीगंगानगर एक्सप्रेस - शाम 6:00, 6:32



किसान एक्सप्रेस - शाम 7:30, 8:25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें