फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शोभा यात्रा के साथ किया बप्पा की मूर्ति का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। श्री नर्मदे धाम कंगनपुर रोड में स्थापित किए गए गणपति बप्पा का शनिवार को अगले साल फिर से आने के जयकारे के साथ पंजुआना नहर में विसर्जन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी महेश ने बताया कि श्री राधे-कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान माया चोयल व उपप्रधान बलजिंद्र जोसन सहित सभी ट्रस्टीगण व वार्ड वासियों ने गणपति विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन


अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा का लोगों की ओर से फूलों से स्वागत किया गया। प्रधान माया चोयल व उपप्रधान बलजिंद्र जोसन ने कहा कि गणपति विसर्जन अपने में आस्था और जीवन का गहरा संदेश छिपाए है। यह परंपरा जीवन में कुछ भी निश्चित न होने का सबक सिखाती है। बप्पा का आगमन और फिर विदाई इसी चक्र को दर्शाता है कि सुख और दुख आते-जाते रहते हैं।

आप अपने कर्म और विश्वास को सही रखें। मान्यता है कि गणेशजी की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न व बाधाएं दूर हो जाती हैं और कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। गणेशजी की पूजा से वास्तु दोष, पितृ दोष समेत कई दोषों से मुक्ति मिलती है और सभी कार्यों में उन्नति होती है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गणपति विसर्जन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें