फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू की स्नातक और स्नातकोत्तर की असाइनमेंट 30 तक होगी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय केंद्र में स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की ऑफलाइन माध्यम से असाइनमेंट जमा किए जा रहे है। असाइनमेंट जमा करवा रहे विद्यार्थियों को रिकॉर्ड स्लीप न मिलने पर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉर्ड के तौर पर विद्यार्थी अपने असाइनमेंट बंडल के प्रथम पेज की फोटो ले रहे हैं। साथ ही इग्नू ने स्नातक व स्नातकोत्तर के जनवरी सेशन में होने वाले दाखिलों की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को केंद्र में स्नातक व स्नातकोत्तर के जून सेशन के विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करवाने पहुंचे। रविवार को करीब 600 विद्यार्थियों के केंद्र में असाइनमेंट जमा किए गए। असाइनमेंट जमा करवाने के लिए कोविड की गाइडलाइनों की पालन की गई। इग्नू केंद्र में केवल विद्यार्थियों को ही जाने की अनुमति मिल रही है। वहीं, विद्यार्थी ऑफलाइन असाइनमेंट जमा करवाने पर रिकॉर्ड स्लीप की मांग करते हुए दिखे। कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते विद्यार्थियों को स्लीप नहीं दी जा रही। बीते वर्ष भी रिकार्ड स्लीप न मिलने व परीक्षा परिणामों में असाइनमेंट नंबर ना लगने से उन्हें एक साल बाद दोबारा असाइनमेंट देने पड़ रहे है। हालांकि इस बार किसी भी विद्यार्थी के असाइनमेंट में कोई गलती आती है तो उसकी जानकारी स्टाफ की ओर से विद्यार्थी को मोबाइल पर दी जाएगी।
असाइनमेंट में गलती होने पर 30 अप्रैल तक किया जाएगा सूचित
विद्यार्थियों से लिए जाने वाले असाइनमेंट के प्रथम पेज पर उसके असाइनमेंट का रिकार्ड दर्ज होता है। इग्नू स्टाफ द्वारा रिकॉर्ड जमा करने के बाद विषय अनुसार असाइनमेंट की छटनी होगी। इस दौरान अगर विद्यार्थी की असाइनमेंट पूरी नहीं है या उसमें कोई त्रुटि मिलती है तो 30 अप्रैल तक विद्यार्थियों को सूचित कर उसे ठीक करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

गलत केंद्रों पर जमा करवाने आ रहे है असाइनमेंट
इग्नू केंद्र में जून 2020 सत्र के दाखिले वाले विद्यार्थियों की असाइनमेंट जमा हो रहे है। जिले के कुछ विद्यार्थियों द्वारा इग्नू में दाखिला लेते समय चयन कोर्स इग्नू केंद्र सिरसा में चल रहा है या नहीं इसके ज्ञान बिना ही कोर्स को चुना गया। अब वह विद्यार्थी असाइनमेंट जमा करवाने इग्नू केंद्र सिरसा में पहुंच रहे है, लेकिन सेंटर कोड देखने के बाद प्रोफेसर उन्हें उनके सही केंद्रों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
जमा ऑनलाइन असाइनमेंट के नहीं चढ़े नंबर
इग्नू के कुछ विद्यार्थियों के ऑनलाइन असाइनमेंट के नंबर ना चढ़ने के कारण उनका पोर्टल पर परिणाम दिखाई नहीं दे रहा। इसके कारण विद्यार्थियों को दोबारा से असाइनमेंट बनाकर जमा करवाने पड़ रहे है। विद्यार्थी संदीप कुमार, दीपक व कर्णप्रीत सिंह ने बताया कि बीए की असाइनमेंट को ऑनलाइन जमा करवाया लेकिन इग्नू की ओर से कोई रसीद रिकार्ड नहीं भेजा गया। परीक्षा देने के बाद परीक्षा नंबर तो लगे, लेकिन असाइनमेंट कॉलम को खाली रख रिजल्ट नॉट वेरिफाइड दिखाया जा रहा है।
इग्नू केंद्रों पर 30 अप्रैल तक स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के सुबह 11 से 1 बजे तक असाइनमेंट जमा किया जाएंगे। इग्नू की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों को रिकॉर्ड की रसीद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. हरजीत सिंह ढिल्लो , कॉडिनेटर, इग्नू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें