फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 वर्षीय युवक सहित कोरोना से 7 की मौत, 529 मरीज मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में सात संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 529 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 146 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। बीते दिन शनिवार को भी जिले में पांच मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि 348 मरीज संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

रविवार को खैरपुर की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला, चामल का 28 वर्षीय युवक, शेरपुरा के 75 वर्षीय बुजुर्ग, रोड़ी के 35 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा के रोड़ी गेट निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग, हुडा सेक्टर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग, तलवाड़ा खुर्द का 32 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि जिले में कुल 529 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
बता दें कि जिले में पहली बार एक साथ कोरोना संक्रमित सात मरीजों की मौत हुई है। इसके चलते विभाग और जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। कोरोना संक्रमित होने पर 1235 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 168 मरीजों का निजी व सरकारी अस्पतालों में इलाज जारी है। इनमें से चार मरीजों की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

शहर में मिले 262 कोरोना संक्रमित मरीज
कोरोना संक्रमिण मरीजों का सबसे अधिक आंकड़ा शहर में पाया गया है। रविवार को सिरसा शहर में 262 संक्रमित, डबवाली में 47, ऐलनाबाद में 30, कालांवाली में 15, ओढां में 21, नाथूसरी चोपटा में 31, माधोसिघाना में 15, रानियां में 36, चौटाला में 53, बडागुढ़ा में 19 सहित कुल 529 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 295198 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 12035 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी 3376 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी पेंडिंग है।
तीन से चार दिन बाद आ रही सैंपलों की रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1500 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। सैंपलों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग की ओर से अब लोगों की रिपोर्ट भी देरी से दी जा रही है। वहीं, नागरिक अस्पताल में रिपोर्ट लेने पहुंचे युवक विकास कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले उसने कोरोना के सैंपल दिए थे, लेकिन अभी तक उसे रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। इसके कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना के मामले हर रोज बढ़ रहे है। लोग नियमों की पालना करे। विभाग की ओर से भी लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग के पास व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध है।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें