फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेब में नहीं है नकदी तो क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकते हैं टिकट

Tue, 27 Aug 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रेलवे ने सिरसा स्टेशन को क्यू आर कोड सिस्टम से जोड़ दिया है। अब यात्रियों को टिकट के दौरान खुले रुपये के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके ही अपना यात्रा टिकट ले सकते हैं।
ट्रेनों के जरिये सिरसा से यात्री दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के लिए सफर करते हैं। यात्रियों के लिए सफर सुगम बनाने की दिशा में रेलवे प्रशासन स्टेशन को अपग्रेड करने में जुटा हुआ है। रेलवे टिकट को लेकर भी भारतीय रेलवे यात्रियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ रहा है। रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदते वक्त भुगतान के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प दिया जा रहा है। ये फीचर टिकट काउंटर्स पर उपलब्ध है। यहां गूगल पे, फोन पे और अन्य एप्स के जरिए भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक क्यू आर कोड को लेकर यात्रियों में जागरूकता नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक प्रतिदिन 10 से 15 लोग ही क्यू आर कोड का इस्तेमाल करते है। उम्मीद है कि भविष्य में इस सिस्टम से रेलवे को ज्यादा कमाई होगी।


यह है क्यू आर स्कैनर का सिस्टम
रेलवे कर्मचारी ने बताया कि क्यू आर के माध्यम से भुगतान करने के लिए कम्प्यूटर में सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से यात्री से पहले ही पूछ लिया जाता है कि वह पैसा नकद या क्यू आर के माध्यम से जमा करवाएगा। जब यात्री क्यूआर का कहता है तभी क्यू आर कोड पर संबंधी राशि चयनित हो जाती है। इससे यात्री अपने मोबाइल से स्कैन कर पैसा जमा करवा देता है।


यात्री बोले- खुले पैसे का झंझट खत्म
सिरसा से अबोहर जाना है। इसके लिए टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त किया। क्यू आर कोड के माध्यम से पैसा जमा करवाए। यह बेहतर सुविधा है। इससे खुले पैसे का झंझट खत्म हो जाता है। गोल्डी, यात्री। - फोटो - 27


सिरसा से डिंग मंडी प्रतिदिन जाता हूं। रोज टिकट कटवाना पड़ता है। ऐसे में खुले रुपये का चक्कर रहता है। अब क्यू कोड से टिकट कटवा लेता हूं। झंझट ही खत्म हो गया। - रवि, यात्री। - फोटो 26


नौकरी के चलते रेल से हिसार आना जाना करता हूं। 45 रुपये किराया लगता है। पांच रुपये खुले न होने के कारण परेशानी होती है। अब क्यूआर कोड व यूपीआई सिस्टम होने से सुविधा होगी। मुकेश जांगड़ा, यात्री। फोटो 29
विज्ञापन



प्रतिदिन पांच हजार यात्रियों का आना जाना रहता है। इनमें से डेढ़ लाख रुपये के टिकट काटे जाते हैं। 70 हजार रुपये नकद प्राप्त होते हैं, बाकी अन्य माध्यम से पैसा प्राप्त होता है। अब क्यूआर कोड व यूपीआई के माध्यम से पैसा जमा होगा। यह यात्रियों के लिए एक बेहतर सुविधा है। - नरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें