त्योहारी सीजन के चलते सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डोर टू डोर गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी कॉलोनी व गली में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंचती तो वह नगर परिषद में लगाए हेल्प डेस्क व जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 10 नंबर रूम में हेल्प डेस्क लगाया गया है।
शहर में कूड़े का उठान करने के लिए नई एजेंसी की ओर से काम शुरू किया गया है। एजेंसी की ओर से ही नगर परिषद में एक कर्मचारी तैनात किया गया है। जोकि लोगों की आने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर उसे नगर परिषद की टीम को बताएगा और वहां पर दोबारा से गाड़ी भेजकर कूड़े का उठान करवाया जाएगा। यह गाड़ियां सुबह छह से सात बजे तक गलियों में पहुंचकर घरों से कूड़ा निकाल उन्हें डंपिंग प्वाइंट और बकरियांवाली प्लांट में पहुंचाया जा रहा है।
नगर परिषद की ओर से तैनात की गई है टीम, करेंगी निरीक्षण
शहर में सफाई व्यवस्था की जांच करने व शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के लिए टीम भी तैनात की गई है। जोकि स्थिति की जांच करेंगी। नगर परिषद की ओर से 18002085654 नंबर जारी किया गया है। शहर वासी इस नंबर पर फोन कर गाड़ी न आने की सूचना देकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। वहीं अगर कोई व्यक्ति मैनुअल तोर पर भी शिकायत देने के लिए कार्यालय में पहुंचता है तो 10 नंबर कमरे में हेल्प डेस्क लगाया गया है।
शहर में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त करने के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है। अगर कहीं पर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी नहीं पहुंचती तो शहर वासी इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।