फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वार्ड नंबर 20 से करीब एक माह पूर्व घर से लापता हुए युवक संदीप की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। डबवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के इरादे से पति को नींद की गोलियां खिला दी और उसे बेहोशी की दशा में जीप में डालकर राज कैनाल में फेंक दिया। सोमवार को शहर थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी ममता का मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यावान शर्मा ने बताया कि मृतक संदीप कुमार शराब के ठेके पर मलोट, पंजाब में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक माह से लापता था, जिसके चलते पहले उन्होंने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्रवधू ममता के पास उसका भाई रह रहा था जो कि पिछले कई दिनों से देख रहा था कि उसकी बहन ममता रात को काफी देर तक मोबाइल पर व्यस्त रहती है। शक के आधार पर उसने अपनी बहन का व्हाट्सएप अपनी दूसरी बहन के व्हाट्सएप के साथ अटैच कर लिया। जिसमें उन्हें व्हाट्सएप चैट पर पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले इंजन मैकेनिक के साथ अपनी बहन के प्रेम प्रसंग का पता चला। इस दौरान महिला ने अपने पति की डीपी अपने मोबाइल पर लगाई तो प्रेमी को रास नहीं आया और उसने व्हाट्सएप चैट के दौरान ही महिला को मारने की बात लिख दी। जिसके बाद उसकी बहन के दूसरे नंबर पर चैट में यह बात साबित होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक संदीप कुमार के परिजनों ने महिला के प्रेमी को बहला-फुसलाकर पहले अपने पास बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ममता और उसके प्रेमी को थाने ले आई।
महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने यह बात अपने प्रेमी को बताई और उससे नींद की गोलियां मंगवाकर पति को खिला दी। महिला के प्रेमी और उसके एक दोस्त ने संदीप कुमार को जीप में डालकर बेहोशी की अवस्था में नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

वर्जन---
एक दिन के रिमांड के बाद आरोपी पत्नी ममता को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- सत्यवान शर्मा, शहर थाना प्रभारी डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें