फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम को शहर में ट्रांसफार्मर रखने के लिए नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय सिरसा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में ओवरलोड, ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम शहर में कई जगहों पर बड़े ट्रांसफार्मर रखने के इस्टीमेट बना चुका है। लेकिन शहर के लोग और दुकानदार बिजली निगम को ट्रांसफार्मर रखने के लिए जगह उपलब्ध नहीं करवा पा रहे। हालांकि जगह भी सरकारी है लेकिन कोई भी दुकानदार और व्यक्ति अपनी दुकान व घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज रोड, सदर गेट, हिसारिया बाजार, पीएनबी बैंक वाली गली, गीता भवन वाली गली जैसे बाजारों में पहले रिहायशी मकान हुआ करते थे। लेकिन धीरे-धीरे इन गलियों ने बाजार का रुप ले लिया। लेकिन घरों और दुकानों में बिजली का लोड बढ़ गया और इन एरिया में वोल्टेज कम की शिकायत आ रही है। बिजली निगम ने इन बाजारों में 100 एमवीए से लेकर 200 एमवीए के ट्रांसफार्मर रखने के लिए इस्टीमेट पास किए हुए है। लेकिन निगम को इन जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह नहीं दी जा रही। बिजली निगम के इंड्रस्ट्रीयल सब डिवीजन के एसडीओ पुष्पेंद्र कौशल ने कुछ दिनों पहले हिसारिया बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बाजार का दौरा भी किया। लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे ट्रांसफार्मर लगाने से इंकार कर दिया। शहर में करीब दस जगह ऐसी हैं जहां पर निगम 100 और 200 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाना चाहता है। ताकि कम वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या का समाधान किया जा सकें। करीब दस हजार बिजली उपभोक्ता इससे प्रभावित हो रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को बिजली निगम के कार्यालय में गांधी कॉलोनी के लोग कम वोल्टेज की समस्या लेकर आए, निगम अधिकारियों ने उन्हें नए ट्रांसफार्मर की जगह उपलब्ध करवाने की मांग रखी। जिस पर कॉलोनी वासियों ने जल्द ही जगह उपलब्ध करवाने की हामी भरी, ताकि समस्या से निजात मिल सकें।
इन जगहों पर लगने हैं नए ट्रांसफार्मर
पीएनबी बैंक वाली गली, खान साहिब वाली गली, गीता भवन वाली गली सहित बाजार की कुछ गलियों में ट्रांसफार्मर रखने की जगह चाहिए। इसके अतिरिक्त कीर्ति नगर, बेगू रोड, पटेल बस्ती, मोहता गार्डन के अंदर गलियों में नए ट्रांसफार्मर रखने के लिए जगह चाहिए।
विज्ञापन

निगम में शिकायतें आई
बीस जून को बिजली निगम में ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने की सिटी सब डिवीजन में 62 शिकायतें आई है। बिजली जाने और तारें टूटने की करीब 50 शिकायतें आई। इसी प्रकार से इंड्रस्ट्रीयल सब डिवीजन में 48 शिकायतें फ्यूज उड़ने की आई। 45 शिकायतें बिजली न आने की आई। पांच शिकायतें मीटर जलने की आई।
विज्ञापन

निगम ने नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए इस्टीमेट बना रखे हैं। हमने बाजारों में नए ट्रांसफार्मर लगाने के प्रयास किए, लेकिन दुकानदार ऐतराज जता रहे हैं।
- पुष्पेंद्र कौशल, एसडीओ, इंड्रस्टी एरिया। सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें