बडागुढ़ा। गांव सुखचैन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर लाठी व धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पत्नी के साथ अनबन चल रही थी।
सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलकौर सिंह की अपनी पत्नी अमृतपाल कौर (38 वर्षीय) के साथ पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। शुक्रवार सुबह अमृतपाल कौर घर में काम कर रही थी। इसी दौरान बलकौर सिंह ने उसके सिर पर लाठी व धारदार हथियार से वार कर दिए। इस हमले में अमृतपाल कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने मौके पर घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व भी दोनों में झगड़ा होने के चलते अमृतपाल कौर अपने मायके गांव थिराज चली गई थी। जिसके बाद मौजिज लोगों के हस्तक्षेप से उसके मायके पक्ष के लोगों ने अमृतपाल कौर को बलकौर के साथ भेज दिया था। बलकौर सिंह के 17 वर्षीय लड़की और एक 12 वर्षीय लड़का है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपने 12 साल के बेटे को लेकर साथ भाग गया। सूचना पाकर बडागुढ़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।