फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर पति की करंट से मौत: अस्पताल से मृत घोषित किया तो सांसें चलने की आस में मिट्टी व गोबर के ढेर में दबाए रखा

Sun, 24 Oct 2021 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली/सिरसा(हरियाणा)

सार

महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन करवाचौथ पर ही करंट ने पति की जान ले ली। परिजनों ने सांसें चली जाने के बाद भी आस नहीं छोड़ी व बचाने के लिए कई जतन किए।
विज्ञापन
जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालांवाली (सिरसा) में जिसकी लंबी आयु के लिए पत्नी ने करवाचौथ पर व्रत रखा था। वह करवाचौथ के दिन ही उनकी आंखों के सामने दम तोड़ गया। पति को मृत देखते हुए पत्नी की तबीयत खराब हो गई, लेकिन व्रत की बात कहते हुए पत्नी ने दवाई नहीं ली।

विज्ञापन


रविवार सुबह शहर के वार्ड नंबर 5 की ताऊ देवीलाल पार्क वाली गली के निवासी जगजीत सिंह जैसे ही नहाकर आया और गीला तौलिया लोहे के तार पर सूखने के लिए डाला तो करंट लग गया। इस दौरान जगजीत सिंह को बचाते समय उसके माता-पिता और पत्नी को भी करंट का झटका लगा, लेकिन तार टूटने के कारण गिरने से वह बच गए। जबकि जगजीत सिंह जग्गी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार के सदस्य उसे तुरंत दो अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जगजीत सिंह जग्गी को निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के कहने पर जिंदा होने की आस पर अग्रवाल पीरखाना के पीछे खुली जगह पर शव को मिट्टी में करीब दो घंटे तक दबाए रखा और देसी घी से मालिश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :हरियाणा: कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, मंडियों में पड़ी व खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का अंदेशा

इस दौरान चिकित्सकों को बुलाकर मौके पर जांच करवाई और ऑक्सीजन भी दी। लेकिन जगजीत सिंह जग्गी के शरीर में कोई हलचल न होने के बाद उन्होंने मिट्टी बारिश के कारण गीली होने की बात कहते हुए वहां से निकालकर दूसरी जगह गोबर में दबा दिया।
विज्ञापन


कई घंटों तक दबाने के बाद शरीर में हलचल होने की बात कहते हुए सिरसा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शाम को करीब साढे़ 3 बजे बिना पुलिस कार्रवाई किए गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
 

करंट लगने से युवक की मौत होने के मामले संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आई है।
- वजीर, एसआई, कालांवाली थाना


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें