फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर शुरू करने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
4 फरवरी से मिल सकती है सुविधा, सिरसा व आसपास के जिलों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

फोटो 34

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नागरिक अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कैंसर डे केयर सेंटर के शुरू होने की संभावनाओं पर मंथन किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सेंटर को शुरू किया जा सकता है। इस कड़ी में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआइएमएस) रोहतक की दो सदस्यीय चिकित्सकीय टीम ने नागरिक अस्पताल पहुंची।

निरीक्षण टीम में पीजीआइएमएस रोहतक के कैंसर हेमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर अत्री तथा एमडी रेडियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक शामिल रहे। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय संसाधनों, स्टाफ की तैनाती, दवाओं से लेकर उपचार की सुविधाओं की गहनता से जांच की। सेंटर संचालन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश नागरिक अस्पताल प्रबंधन को दिए।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता ने बताया कि इस कैंसर डे केयर सेंटर के लिए पीजीआइएमएस रोहतक मेंटर इंस्टीट्यूट की भूमिका निभा रहा है। उसके मार्गदर्शन और सुपरविजन में यहां प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा कैंसर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर के शुरू होने से सिरसा सहित आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें कीमोथेरेपी और अन्य उपचार के लिए रोहतक या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
-
सर्जिकल वार्ड का किया गया है चयन
कैंसर डे केयर सेंटर के लिए नागरिक अस्पताल की प्रथम मंजिल पर स्थित सर्जिकल वार्ड को चुना गया है। वार्ड में छह बेड का आधुनिक सेंटर तैयार होगा। कैंसर रोगियों को कीमोथेरेपी सहित अन्य उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जरूरी दवाओं को लेकर मुख्यालय पत्र भेजा जाएगा, ताकि दवाएं जल्द से जल्द उपलब्ध हो सके। मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-
छह माह पहले दी गई थी ट्रेनिंग
नागरिक अस्पताल के एक चिकित्सक व दो नर्सिंग स्टाफ को लगभग छह माह पहले विशेष प्रशिक्षण के लिए पीजीआइएमएस रोहतक भेजा गया था। यह सुनिश्चित करना था कि सेंटर शुरू होने पर उपचार प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, मानकों के अनुरूप और सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें