अधिकारियों से पूछताछ करती टीम।
- फोटो : Sirsa
शुक्रवार को एचआईवी सेंटिनल सर्विलांस टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने एचआईवी संक्रमितों की जांच, उनके सैंपल लेने, दवाइयां देने इत्यादि सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान टीम ने अस्पताल परिसर में डस्टबिन, हब कटर न होने इत्यादि की खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी पीड़ितों की पहचान के लिए तीन महीनों में 400 आशंकितों के सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है। दो फरवरी से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 88 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जांच के लिए आई टीम ने सैंपलिंग कार्य को संतोषजनक बताया। बता दें कि एचआईवी बीमारी पीड़ितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें एचआईवी रोगियों की पहचान कर उनका इलाज किया जा रहा है। टीम ने एचआईवी रोगियों से संबंधित रिकॉर्ड जांचा। साथ ही विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश ने बताया कि पीजीआई से आई टीम में डॉ. बीएम वशिष्ट, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. अरूप शांत शामिल थे।