सिरसा।चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दोरान कुलपति विद्यार्थियों को सम्म
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से हुआ आयोजन
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राज्यस्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सेमिनार हॉल सीवी रमन भवन में बुधवार को किया गया। स्पर्धा में सीडीएलयू इतिहास विभाग की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार रहे। कुलपति ने कहा कि देश को वास्तविक अर्थों में महान बनाने के लिए विद्यार्थियों में 3-सी चरित्र, सृजनात्मकता और दक्षता का विकास अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के आरंभ में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजबीर सिंह ने कुलगुरु प्रो. विजय कुमार का स्वागत किया। कुलगुरु ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों में इतिहास विभाग सीडीएलयू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस विजेता टीम में हरमन सिंह, सिमरन और सुनैना शामिल रहीं। द्वितीय स्थान सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद की टीम ने हासिल किया, जिसमें लक्ष्मी, शांति और मनोहारी शामिल रहीं। तृतीय स्थान शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज सिरसा की टीम को प्राप्त हुआ, जिसमें दीपिका, रितिका बंसल और अनमोल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।