फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के खाजाखेड़ा में आग से भूसा और गेहूं जला

Thu, 14 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
जली गेहूं की फसल - फोटो : Desk
विज्ञापन
खाजाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर अचानक लगी आग से 14-15 एकड़ गेहूं का भूसा और करीब 25-30 क्विंटल गेहूं जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग और भड़कती तो आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की सैकड़ों एकड़ फसल भी राख हो जाती
विज्ञापन


गांव खाजाखेड़ा निवासी केवल सिंह ने बताया कि गेहूं कटाई के बाद खेत में करीब 15 एकड़ में भूसा था। खेत में ही करीब 25-30 क्विंटल गेहूं भी पड़ी हुई थी। उसने बताया कि खेत में महिलाएं और अन्य लोग गेहूं की बालियां चुन रही थीं। आशंका है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी खेत में डाल दी जिस कारण भूसे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना दमकल केंद्र में दी तो तुरंत ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उधर आसपास के किसान भी ट्रैक्टर और टेंकर लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक आग पर काबू किया गया, तब तक खेत में पड़ी गेहूं और कृषि उपकरण जल गए।

जैसे ही आग ने आगे की ओर बढना शुरू किया किसानों ने टेंकर से फसल में पानी डालना शुरू कर दिया ताकि आगे दूसरे खेत की ओर न बढ़ सके। तो कुछ किसानों ने मिट्टी काटनी शुरू कर दी। दमकल कर्मचारियों के साथ ही व्यक्ति आग बुझाने में लगा हुआ था। जिसे खेत में आग लगी थी उसके साथ वाले खेत में गेहूं की फसल काटकर डाली हुई थी। इस खेल से आकर जाकर एवी इंटरनेशनल स्कूल भी था हालांकि उसकी चारदीवारी काफी ऊंची थी। किसान का कहना है कि खेत के आसपास सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल खड़ी हुई थी। यदि समय पर आग पर काबू नहीं किया जाता तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ सकती थीं जिससे बहुत बड़ा नुकसान होता।
विज्ञापन


उधर दमकल कर्मियों ने किसानों से कटाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि गेहूं कटाई के वक्त किसानों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उधर कालांवाली में भी जंटा सिंह नामक किसान की डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें