फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हिंदी केवल मातृभाषा ही नहीं , हमारी संस्कृति की पहचान है

Mon, 15 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कविता, पाठ और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ये प्रतियोगिताएं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीएस भोला के निर्देशानुसार हिंदी विभाग की प्रोफेसर कविता के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विषय परिषद का गठन हुआ। इसमें अनु, माया, दुपाली, नीलम और रिम्पी को पदाधिकारी निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

प्रो कविता ने हिंदी भाषा के महत्व को समझाते हुए कहा की हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति की पहचान भी है। इस भाषा का प्रचार प्रसार करना और युवाओं में इस भाषा के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना ही इस हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीएस भोला, हिंदी प्रोफेसर कविता सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें