फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एडिशनल अनाज मंडी में 1.07 करोड़ से लगेगी हाई मास्क लाइट और बनेगी सर्विस लेन

Sun, 22 Oct 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल एडिशनल अनाज मंडी के निर्माण को लेकर अब मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से एडिशनल अनाज मंडी में हाई मास्क लाइट, सर्विस लेन और कंट्रोल रूम बनाने के लिए एक करोड़ सात लाख का टेंडर लगाया गया है। टेंडर खुलने के बाद संबंधित कंपनी की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
एडिशन अनाज मंडी में रोड निर्माण को लेकर विभाग ने पहले ही 24 करोड़ का टेंडर लगाया है। अब मंडी को लाइट से जगमग करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंडी में बड़ी हाई मास्क लाइट लगाई जानी है। बता दें कि शहर से बाहर चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में बाईपास रोड के साथ 56.63 एकड़ में नई एडिशनल अनाज मंडी बनाई जानी है। इसमें 33.63 एकड़ में एडिशनल अनाज मंडी, 10.26 एकड़ में सब्जी मंडी और 7.71 एकड़ में लक्कड़ मंडी तैयार होगी। 5.04 एकड़ रिजर्व रखा गया है। मंडी विकसित करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से पहले चरण में 31 एकड़ में विकास कार्य करवाया जाएगा। इसमें मंडी में शेड, सड़क, अनाज रखने के लिए बेड, लाइट और सर्विस सहित अन्य निर्माण करवाया जाएगा। दूसरे चरण में शेष रहने वाली करीब 25 एकड़ में निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल लागत 124.81 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा, अब प्रक्रिया होगी तेज
बता दें कि 20 जुलाई 2017 को सिरसा में अनाज मंडी व सब्जी मंडी को शहर से बाहर स्थापित करने की घोषणा की थी। बाद में अनाज मंडी, सब्जी मंडी के साथ लक्कड़ मंडी को भी जोड़ दिया गया, ताकि किसानों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं हासिल हो सकें। इसके साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित न हो। वर्तमान में नेजाडेला के आसपास जगह को चिह्नित किया गया है। यहां तीनों मंडियों के निर्माण के लिए समुचित जगह भी है और यहीं से सिरसा को बाइपास भी निकलता है।

अनाज मंडी में 207 व सब्जी मंडी में बनेंगी 100 दुकानें
नई एडिशनल अनाज मंडी में आढ़तियों के लिए 207 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें खुली जगह और बड़े शेड होने से किसानों और आढ़तियों को लाभ मिलेगा। सब्जी मंडी में 17 बूथ और 100 दुकानें बनाई जाएंगी। लक्कड़ मंडी में 18 बड़े बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से पहले ही नक्शा तैयार कर मुख्यालय में भेजा गया था। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




एडिशनल अनाज मंडी तैयार करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मंडी में निर्माण कार्य करवाया जाना है। जिसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से टेंडर लगाए जा रहे है। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें